Monday, October 29, 2012

लगती हैं साँसे येह मद्धम , लगता है पूरा भी कुछ कम.

लगती हैं साँसे येह मद्धम ,
लगता है पूरा भी कुछ कम.
लगती हैं आँखे अब यह नम,
लगती हैं ख़ुशी संजोये गम .

लगता हर लम्हा भारी सा,
लगता उजड़ा फूलवारी सा .
लगता अब भूख  न प्यास ही है,
लगता मन बिना पुष्प की क्यारी सा .
 
लगता है सवेरा धुंधला सा ,
कोहरे की चादर में लिपटा.
लगती हैं शामें धूमिल सी , 
ल्ख्स्मन को खोजे उर्मिल सी.

लगती है लाखों की भीड़ भी यों,
निर्जीव से पत्थर बिखरे ज्यो.
लगती वोह ध्वनियाँ- बातें यों ,
जो चीख रहे ये पत्थर हो.

No comments: